Police on alert in Palwal during the festive season: 24 घंटे गश्त के आदेश, बाजार-चौक और मंदिरों पर पुलिस बल तैनात

पलवल, 30 अक्टूबर पलवल जिले में त्योहारों को लेकर जिला पुलिस ने  पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस को शहर में 24 घंटे गश्त करने…

पलवल

पलवल, 30 अक्टूबर

पलवल जिले में त्योहारों को लेकर जिला पुलिस ने  पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस को शहर में 24 घंटे गश्त करने के आदेश जारी किए गए हैं। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने पुलिस टीम के साथ लगातार शहर के बाजार में गश्त की जा रही है ताकि कोई अप्रिय घटना घटित ना हो। पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग ने जिले के सभी थाना प्रभारियों और चौंकी इंचार्जों को अपने अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को निर्देश दिए  हैं।

24 घंटे PCR और राइडर ड्यूटी पर

शहरों के अंदर ओर गांवों में  कड़ी सुरक्षा की जाए। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को चेक किया जाए । सुरक्षा को लेकर दिन-रात 24 घंटे शहर के मेन बाजार चौक चौराहों पर पुलिस की  PCR, पुलिस की राइडरों की ड्यूटियां लगाई गई हैं।  शहर के मेन बाजार, चौक चौराहों और मंदिरों पर पुलिस ने जवानों की ड्यूटियां लगाई गई हैं ताकि कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हो।

अन्य खबरें जानें –

Sangrur के KCT कॉलेज में राज्य स्तरीय अंडर-14 तीरंदाजी टूर्नामेंट जारी, CM मान की माता रहीं मौजूद

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *