प्रदेश में चोरों का आंतक, पुलिस को नहीं मिल रहा कोई भी सुराग

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पलवल के गांव किशोरपुर में रात के समय चार मकान व एक दूकान का ताला तोडक़र नकाबपोश चोर लाखो रूपये की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पलवल के गांव किशोरपुर में रात के समय चार मकान व एक दूकान का ताला तोडक़र नकाबपोश चोर लाखो रूपये की नकदी व सोने-चांदी के आभूषणों को चोरी कर ले गए। इतना ही नहीं जब दूकान से निकलते हुए गांव के एक व्यक्ति ने चोरों को देखा तो चोर हवाई फायर करते हुए मौके से फरार हो गए। चोरों की यह वारदात वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरें में कैद हो गई। गदपुरी थाना पुलिस ने पीडि़तों की शिकायत पर मामला तो दर्ज कर लिया गया लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है।

गांव किशोरपुर निवासी वेदप्रकाश ने बताया कि, 29 जनवरी की रात को चोर मकान में अलमारी के ताले तोडक़र लाखों की ज्वैलरी और कीमती सामान ले गए। इतना ही नहीं अगले दिन सुबह के समय करीब तीन बजे जब पड़ोसी ताराचंद अपने खेतों में पानी लगाने के लिए जा रहा था तो उसने दलबीर की दूकान से कुछ नकाबपोश युवको को निकलते हुए देखा। ताराचंद को देख उक्त युवक हवाई फायर करते हुए मौके से फरार हो गए।
इस वारदात से गांव में भय का माहौल व्याप्त है। चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है। जिसके चलते पीडि़तों में पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है। जांच अधिकारी उपदेश ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में जो नकाबपोश युवक आ रहे और जिन पर शक जा रहा है उनसे भी गहनता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *