पलवल, 31 अगस्त
पलवल जिले में नेशनल हाइवे पर किसानों के खेतों पर लगे सिंचाई के ट्यूबवेलो से बिजली के तारों के साथ-साथ उपकरण चोरी करने के मामले में मुंडकटी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।पुलिस ने आरोपियों से लाखों रुपए के तार और उपकरण बरामद किए हैं।
पलवल की मुड़कटी थाना प्रभारी कैलाश भड़ाना ने बताया कि, गांव मित्रोल निवासी किसान चांद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले दिनों उसके खेतों पर लगे सिंचाई के ट्यूबवेल पंप की केवल व उपकरण को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
इसी दौरान पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि जो युवक किसानों के खेतों पर लगी ट्यूवलों से बिजली के तारों की ओर उपकरणों की चोरी करने वाले तीन आरोपी मित्रौल गांव के समीप खड़े हुए हैं और मुखबिर द्वारा मिली सूचना के आधार पर मौके पर जाकर टीम ने गांव शिकरावा निवासी खली मोहम्मद ओर गांव मित्रोल निवासी देव ओर सोनू निवासी को काबू कर पूछताछ की तो आरोपियों ने चोरी किए गए सामान को आरोपियों की निशानदेही पर बरामद कर लिया।पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां अदालत ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
अन्य खबरें जानें –



