JHAJJAR के दोहरे हत्याकांड में पुलिस के सामने अनसुलझी गुत्थी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, राजस्थान में चलाते थे PG

झज्जर  7 जुलाई झज्जर-गुरुग्राम रोड स्थित क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के पास मिले दो युवकों कामिल और इरशाद की हत्या की गुत्थी लगातार उलझती…

JHAJJAR
झज्जर  7 जुलाई

झज्जर-गुरुग्राम रोड स्थित क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के पास मिले दो युवकों कामिल और इरशाद की हत्या की गुत्थी लगातार उलझती जा रही है। पुलिस आर्थिक लेन-देन, प्रॉपर्टी डीलिंग, पुरानी रंजिश और अन्य संभावित पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। वहीं, दोनों की शिनाख्त डिजिटल मीडिया में प्रकाशित खबर के जरिए हुई। डिजिटल की खबर में सहवाग स्कूल की लोकेशन देखने के बाद उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के गांव जोला से परिजन झज्जर पहुंचे और सरकारी अस्पताल में दोनों शवों की पहचान की। परिजनों के अनुसार, कामिल अपने मुंशी इरशाद के साथ अपनी काली स्कॉर्पियो में गांव जोला (मुजफ्फरनगर) से राजस्थान के नीमराना के लिए रवाना हुआ था। दोनों सिर्फ दो दिन पहले ही गांव से वापस नीमराना पहुंचे थे।

रविवार को भी परिवार की दोनों से फोन पर सामान्य बातचीत हुई थी। किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही घंटों बाद उनके साथ इतनी बड़ी वारदात हो जाएगी। परिवार ने बताया कि कामिल और इरशाद पिछले करीब 20 वर्षों से साथ काम कर रहे थे। दोनों के बीच मालिक-कर्मचारी से बढ़कर परिवार जैसा रिश्ता था और लंबे समय से हर काम साथ मिलकर संभालते थे। नीमराना में कामिल पीजी (पेयिंग गेस्ट) हॉस्टल का संचालन करता था, जबकि इरशाद उसके यहां मुंशी के रूप में कार्यरत था।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि कामिल प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करता था। परिजनों का कहना है कि नीमराना में जहां इरशाद और कामिल रहते थे,वहीं पर उनके साथ दो ओर लोग भी रहते थे। उन्होंने ही फोन पर इनकी दुर्घटना की सूचना परिजनों को दी थी,बाद में वह झज्जर आए भी थे,लेकिन बाद में वह अचानक गायब भी हो गए। उन्हीं से पता चल सकता है कि इनकी मौत के पीछे का रहस्य क्या है।

मृतक कामिल अपने पीछे तीन बेटे और तीन बेटियां छोड़ गया है। उसके दो बेटों की शादी हो चुकी है। वहीं इरशाद के परिवार में तीन बेटियां हैं। दोनों परिवारों में घटना के बाद मातम का माहौल है और गांव में भी शोक की लहर है।

झज्जर थाना प्रभारी परमजीत का कहना है कि दोनों की मौत से पहले की  गतिविधियों की गहन जांच की जा रही है। जांच टीम तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। कई टीमें इसके लिए लगाई हुई है। जल्द ही आरोपियों तक पुलिस पहुंच जाएगी। मामले का सुराग भी लग जाएगा। उनका यह भी कहना है कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी तो उसके साथ ही इस सनसनीखेज डबल मर्डर केस में कई अहम खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस इनके पोस्टमार्टम की तैयारी कर रही है। पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शवों को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

अन्य खबरें जाने –

PALWAL में विधायक हरेंद्र सिंह ने लघु सचिवालय में अधिकारियों संग की बैठक, विकास कार्यों में हो रही देरी के कारण लगाई फटकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *