GURUGRAM में पुलिस गश्त की इमरजेंसी रेस्पांस व्हीकल (ERV) की कैंटर से टक्कर, दो पुलिसकर्मियों की मौत, 1 गंभीर रुप से घायल

गुरुग्राम, 14 जुलाई हरियाणा के गुरुग्राम के फरुखनगर में एक्सीडेंट के दौरान दो पुलिस कर्मियों की मौत हो गई। दोनों ही इमरजेंसी रेस्पांस व्हीकल (ERV)…

गुरुग्राम
गुरुग्राम, 14 जुलाई

हरियाणा के गुरुग्राम के फरुखनगर में एक्सीडेंट के दौरान दो पुलिस कर्मियों की मौत हो गई। दोनों ही इमरजेंसी रेस्पांस व्हीकल (ERV) पर तैनात थे। फर्रूखनगर के गांव खेड़ा खुर्मपुर के पास ERV एक टैंकर से टकराई।टक्कर इतनी भयानक थी कि गाड़ी के परखच्चे उड गए। ERV में तैनात दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल है। जिनका मेदांता अस्पताल में इलाज जारी है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक पुलिसकर्मियों की पहचान हैड कांस्टेबल अनिल और छोटेलाल के रूप में हुई है।वहीं, घायल पुलिसकर्मी की पहचान कांस्टेबल धर्मेंद्र के रूप में हुई है।कांस्टेबल धर्मेंद्र ERV चला रहे थे।

पुलिस  के मुताबिक, देर रात करीब 11 बजे पुलिस ERV 254 क्षेत्र में गश्त कर रही थी, इसी दौरान यहां से गुजर रहे पानी के टैंकर में पुलिस की गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी।एक्सीडेंट में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए, टक्कर लगने के बाद पुलिसकर्मी गाड़ी में ही फंस गए जिन्हें लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी से बाहर निकाला और स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

एक्सीडेंट के बाद एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में गाड़ी का डैशबोर्ड पूरी तरह टूटा दिखाई दे रहा है। ड्राइविंग साइड का एयरबैग भी खून से लथपथ है। गाड़ी के बोनट का हिस्सा भी रोड पर कई फीट दूर जाकर गिरा।पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने टैंकर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अन्य खबरें जानें –

JIND में युवाओं ने निकाली भव्य साइकिल रैली, दिया ‘ईको-फ्रेंडली’ संदेश, 17 जुलाई को PM मोदी करेंगे देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *