ट्रैफिक नियमों का पालन न करना सबको पड़ेगा महंगा, पुलिसकर्मियों को भी मिली सजा

 ऑलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देशभर में 1 सितंबर से नए ट्रैफिक नियम लागू हो चुके हैं। ऐसे में पुलिस भी सक्रिय हो चुकी है। पुलिस की…

 ऑलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देशभर में 1 सितंबर से नए ट्रैफिक नियम लागू हो चुके हैं। ऐसे में पुलिस भी सक्रिय हो चुकी है। पुलिस की पैनी नजर से नियमों का उल्लंघन करने वाला कोई भी व्यक्ति नहीं बच पा रहा है। नियमों का इतने सख्ती से पालन किया जा रहा है कि खुद पुलिस कर्मी भी इससे बच नहीं पा रहे हैं।
minister

ताजा मामला सामने आया है बिहार में। यहां केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे के वाहन के दस्तावेजों की जांच न करने को लेकर बिहार पुलिस के दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया।

suspended
ये है पूरा मामला

पटना के पुलिस आयुक्त आनंद किशोर ने दोनों पुलिसकर्मियों को अश्विनी चौबे के बेटे अरिजीत के वाहन के दस्तावेजों की जांच न करने पर सहायक उपनिरीक्षक व कांस्टेबल को ड्यूटी से निलंबित कर दिया। जिले के एक अधिकारी के अनुसार, किशोर ने दोनों पुलिसकर्मियों से अरिजीत के वाहन की जांच करने को कहा था। पुलिस ने वाहन को रोका, लेकिन दस्तावेज की जांच नहीं की। किशोर ने एएसआई देवपाल पासवान व कांस्टेबल दिलीप चंद्र के निलंबन का आदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *