रोडवेज किलोमीटर स्कीम के तहत ट्रांसपोर्टर्स को बड़ी राहत, सरकार ने टेंडर कैंसिल करने के आदेश लिए वापिस

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा सरकार ने रोडवेज किलोमीटर स्कीम के तहत ट्रांसपोर्टर्स को बड़ी राहत दी है। सरकार ने जिन 510 बसों के टेंडर कैंसिल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा सरकार ने रोडवेज किलोमीटर स्कीम के तहत ट्रांसपोर्टर्स को बड़ी राहत दी है। सरकार ने जिन 510 बसों के टेंडर कैंसिल किए थे, अब उनको फिर से रोड पर चलने का मौका मिल सकता है, क्योंकि अब सरकार ने अपने टेंडर कैंसिल करने के आदेश वापिस ले लिए हैं।

haryana roadways

बता दें कि इस बात की जानकारी हरियाणा सरकार ने हाईकोर्ट में दी है। अब ट्रांसपोर्टर्स को सरकार के सामने अपनी बात रखने का भी मौका दिया जाएगा। इसके साथ ही सरकार 6 हफ्ते के अंदर फैसला भी लेगी और तब तक अस्थायी तौर पर इन 510 बसों को रोडवेज को दिया जाएगा। 10 दिन के अंदर बसों के मालिक अस्थायी परमिट के लिये सरकार के पास आवदेन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *