फरीदाबाद में 15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान,यात्रियों के सामान की जांच, संदिग्ध लोगों से पूछताछ

फरीदाबाद ,14 अगस्त फरीदाबाद में स्वतंत्रता दिवस यानि 15 अगस्त को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी के तहत स्थानीय पुलिस ने…

फरीदाबाद

फरीदाबाद ,14 अगस्त

फरीदाबाद में स्वतंत्रता दिवस यानि 15 अगस्त को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी के तहत स्थानीय पुलिस ने बल्लभगढ़ क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने डॉग स्क्वायड टीम के साथ मिलकर मेट्रो स्टेशन के आसपास, मेट्रो स्टेशन के अंदर, बल्लभगढ़ बस स्टैंड और आसपास के बाजारों में सुरक्षा के मद्देनजर जांच की।

चेकिंग अभियान के दौरान मेट्रो स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों और वहां बैठे लोगों के सामान की जांच की गई। पुलिसकर्मियों ने यात्रियों के बैग और अन्य सामान को चेक किया। इसके अलावा मेट्रो स्टेशन के आसपास भी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई।

डॉग स्क्वायड टीम की मदद से संदिग्ध सामान और वस्तुओं की जांच की गई। इसके बाद पुलिस टीम बल्लभगढ़ बस स्टैंड पहुंची। यहां बसों के अंदर बैठे यात्रियों और बस स्टैंड पर मौजूद यात्रियों के सामान की जांच की गई। पुलिस ने यात्रियों के बैग और अन्य सामान को चेक किया।

बस स्टैंड के आसपास स्थित मार्केट और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी पुलिस टीम ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।इस दौरान बल्लभगढ़ बस चौकी इंचार्ज संजय कुमार भी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। उन्होंने चेकिंग अभियान की निगरानी की और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस ने बाजार में आने-जाने वाले लोगों और दुकानदारों से भी बातचीत कर संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत सूचना देने की अपील की। बल्लभगढ़ बस चौकी इंचार्ज संजय कुमार ने बताया कि 15 अगस्त को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। किसी भी असामाजिक तत्व की गलत गतिविधि को रोकने के लिए लगातार चेकिंग और निगरानी की जा रही है।

पुलिस ने  लोगों से अपील की कि वे किसी अनजान व्यक्ति का सामान अपने साथ न रखें। यदि किसी व्यक्ति या वस्तु पर संदेह हो तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस के दौरान लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्राथमिकता है और इसके लिए क्षेत्र में लगातार निगरानी जारी रहेगी।

अन्य खबरें जानें –

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मानसून सीजन में सड़क यातायात सुचारू रखने के दिए निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *