हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मानसून सीजन में सड़क यातायात सुचारू रखने के दिए निर्देश

चंडीगढ़, 13 अगस्त :  पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पंजाब भवन में हुई बैठक के दौरान पंजाब भर में सड़क…

Punjab Public Works Minister S. Harbhajan Singh ETO, while reviewing the progress of road development works across

चंडीगढ़, 13 अगस्त :  पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पंजाब भवन में हुई बैठक के दौरान पंजाब भर में सड़क विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेशवासियों को बेहतर यातायात नेटवर्क उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश में 45000 किलोमीटर सड़कों के निर्माण और नवीनीकरण के कार्य करवाए जा रहे हैं। बैठक के दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकार क्षेत्र में आने वाले राज्य मार्गों और लिंक सड़कों से संबंधित चल रहे कार्यों की विधानसभा क्षेत्रवार और मंडलवार स्थिति का मूल्यांकन किया।

निर्धारित समय में कार्यों को पूरा करने पर जोर देते हुए कैबिनेट मंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि मानसून सीजन के दौरान विभागाधीन सड़कों का निरंतर निरीक्षण करके यातायात सुचारू बनाए रखा जाए। मानसून मौसम में जब लुक के कार्य नहीं चल सकते, डब्ल्यू. बी. एम. सड़कों की रोलिंग करके वर्षा के बाद लुक के कार्यों के लिए तैयार करने की भी सीख दी गई। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को प्रगति की दैनिक आधार पर निगरानी करने के निर्देश दिए ताकि कार्यों को समय पर पूरा किया जा सके। गुरु रविदास जी के 650वें जन्म दिवस के संबंध में आदमपुर से लगते हाईवे कार्यों का भी जायजा लिया गया।

गुणवत्ता नियंत्रण पर जोर देते हुए लोक निर्माण मंत्री ने अधिकारियों को अच्छी गुणवत्ता के कार्य करवाने को सुनिश्चित करने की सरकार की नीति के बारे में अवगत कराया ताकि जनता का पैसा किसी भी रूप में बर्बाद न हो। उन्होंने आगे निर्देश दिया कि संबंधित अधिकारियों द्वारा हर स्तर पर निरंतर जांच और निरीक्षण किया जाए ताकि जमीनी स्तर पर उच्च मानकों को सख्ती से बनाए रखा जा सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे हर चरण में आवश्यक साइन बोर्ड, लेन मार्किंग और गुणवत्ता नियंत्रण मानदंडों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें।

कैबिनेट मंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि फ़ंड से संबंधित बकाया मांगों को तुरंत दर्ज करके भुगतान किए जाएं ताकि कार्यों की प्रगति में कोई देरी न हो।

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि वे शीघ्र ही पुनः कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

बैठक में सचिव लोक निर्माण रवि भगत, संयुक्त सचिव अमरबीर सिद्धू, इंजीनियर-इन-चीफ गगनदीप सिंह, मुख्य इंजीनियर अनिल गुप्ता, अर्शदीप सिंह, तथा सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर सहित कार्यकारी इंजीनियर शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *