ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदाबाद पुलिस ने लोगों से दोस्ती करके उन्हें तोहफा और पार्सल भेजने का झांसा देने वाले तीन नाइजीरियनों को गिरफ्तार किया है। पकडे गए आरोपी कस्टम अधिकारी बनकर लोगों को ठगते थे। पुलिस ने बताया है कि तीनों ही आरोपी विदेश बिजनेस वीजा पर भारत आए थे और दिल्ली में रह रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 5 दिनों की रिमांड पर लिया है और पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने खुलासा किया है कि आरोपियों ने पूछताछ में कबूला है कि वो फेसबुक के जरिए अपना शिकार चुनते थे और अपना टारगेट सेट करके उसे फ्रेड रिक्वेस्ट भेजते थे। इसके बाद मैसेज पर बात की जाती थी और कई इंटरनेशनल कॉलिंग एक और वेबसाइट के जरिए चेट करते थे। जब उन्हें लगने लगता था कि शिकार फंस चुका है, तो उसे तोहफा भेजते थे। इतना ही नहीं विश्वाक जीतने के लिए कहते थे कि महंगा तोहफा भेजा है।
जिसके बाद अपने शिकार के पास एक आरोपी कस्टम विभाग का अधिकारी या फिर कर्मचारी बनकर फोन करते और फोन करने वाला ये कहता कि उनका गिफ्ट आया हुआ है। इसके बाद आरोपी गिरफ्त महंगा बताकर जुर्माना और जेल भेजने की धमकी देते, ताकि शिकार डर जाए और पीड़ित व्यक्ति से पैसे ठग कर अकाउंट में डलवाते थे। आरोपियों ने पीड़िता कपिल से भी 17 लाख रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया ता। जिसके बाद पीड़ित मे पुलिस को शिकात देते हुए मामला दर्ज करवाया और पुलिस ने जब जांच की, तो तीनों नाइजीरियनों को गिरफ्तार किया गया।


