ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा विस चुनाव का नतीजा घोषित हुए10 दिन हो चुके है लेकिन अभी तक भाजपा- जेजेपी के मंत्रियों के नामों की घोषणा नहीं की गई है। अभी तक दोनों ही दलों के बीच मंत्रालयों का बंटवारा होना बाकी है। वहीं अगर भाजपा की बात करें तो भाजपा के दो मंत्रियों व मुख्यमंत्री को छोड़कर लगभग सभी दिग्गज नेता चुनाव हार चुके है। ऐसे में पार्टी के सामने चुनौती बनी हुई है कि किसे मंत्री पद देना चाहिए और किसे नहीं। निर्दलीय में से भी किसे मंत्री या किसे चेयरमैन बनाया जाए यह भी तय नहीं हो पा रहा।
10 दिन बाद भी नहींं दिलाई गई मंत्रियों को शपथ
अब तक केवल सीएम मनोहर लाल और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने ही पद की शपथ ली है। बता दें कि प्रदेश में 21 अक्टूबर को चुनाव हुआ था। 24 को मतों की गिनती की गई थी। तब से लेकर अब तक मंत्रियों के नामों पर मुहर नहीं लग पाई है। चूंकि भाजपा-जेजेपी गठबंधन की सरकार प्रदेश में बनी है। जिसके चलते अब किस पार्टी के नेता को कौन-सा पद दिया जांए यह फैसला नहीं हो पा रहा हैं। यहीं कारण है कि चुनाव के 10 दिन बाद भी किसी मंत्री को शपथ नहीं दिलाई गई है।

