ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: करनाल पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने लोगों के करोड़ों रुपए लेकर फरार हुए एक बिल्डर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रंजीव अग्रवाल के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ करनाल की अदालतों में सालों से मुकदमे चल रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक आरोपी ने करनाल के सेक्टर 32 में प्राईम ज़ोन और स्काई हाई इंफ्रालेंड प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फर्म बनाई थी और लोगों से करोड़ों रुपए लेकर फ्लैट बेच दिए। लेकिन कई साल बीत जाने के बाद भी न तो लोगों को फ्लैट मिले और न ही पैसे वापस मिले। कुछ लोगों के साथ समझौता कर रंजीव अग्रवाल ने चैक भी दिए, लेकिन चैक बाउंस हो गए। अब लोगों की शिकायतों के आधार पर ही पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

