Bathinda Red Suitcase Murder Case:
पंजाब के बठिंडा में लाल सूटकेस से मिले युवती के शव के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी प्रिंस को गिरफ्तार किया है। सूत्रों की मानें तो, प्राथमिक पूछताछ में आरोपी युवक ने माना है कि उसकी प्रेमिका से आठ फरवरी को मामूली कहासुनी हो गई थी। गुस्से में आकर उसने तेजधार हथियार से अपनी प्रेमिका मल्लिका की हत्या कर दी थी। आरोपी युवक प्रिंस मल्लिका के साथ लिव इन रिलेशनशिप में सुर्खपीर रोड पर रहता था। आरोपी युवक मोबाइल फोन रिपेयर करने का काम करता था।
आपसी कहासुनी से गुस्सा था युवक-
किराए के घर में ही युवक एवं युवती में मामूली कहासुनी हुई थी जिससे गुस्से में आए युवक ने उसकी तेजधार से हमला कर दिया। आरोपी ने पहले शव को जलाने का प्रयास किया। जब शव नहीं जला तो उसने उसे अटैची में बंद करके मलोट रोड पर सुनसान जगह पर फेंक दिया था। इसके बाद वह फरार हो गया था।
घटना के बाद पुलिस ने जब युवती की पहचान की तो उससे पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में असानी हुई। वीरवार शाम को ही पुलिस ने मृतका के प्रेमी प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया था। सूत्रों की मानें तो, युवक और युवती दोनों ही नशे का सेवन करते थे। हालांकि पूरी घटना के बारे में पुलिस अधिकारी ही खुलासा करेंगे।
अन्य ख़बरें जानें-
https://www.youtube.com/live/I9ZbN4SwNww?si=lmGAWmL6GAHQx2Ue
