Bangladesh Election Results 2026:
बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव ने देश की राजनीति की दिशा बदल दी है. हाल के नतीजों के मुताबिक, बीएनपी यानी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने अब तक 172 सीटों (Bangladesh Election Results) पर जीत दर्ज कर ली है. इसके साथ ही पार्टी बहुमत का आंकड़ा छू लिया है. यानि सरकार बनाने का रास्ता साफ है. बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान ने ढाका-17 सीट से जीत हासिल की है.
गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे तारिक रहमान ने राजधानी के गुलशन मॉडल हाई स्कूल केंद्र पर मतदान किया था. उनके साथ पत्नी डॉ. जुबैदा रहमान और बेटी भी मौजूद थीं. जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने अब तक 55 सीटें जीती हैं, जबकि अन्य के खाते में 12 सीटें गई हैं. इसके अलावा मतगणना अभी जारी है. अन्य के खाते में अब तक पांच सीटें आई हैं. इसी के साथ बीएनपी को विभिन्न देशों से जीत की शुभकामनाएं भी मिलने लगी है.
Bangladesh Election Results, मतदान के बिच विवाद-
मतदान के बीच कई विवाद भी आए. आवामी लीग ने चुनाव को दिखावा बताते हुए धांधली, धमकी और दमन के आरोप लगाए. कुछ जगह पोलिंग एजेंटों को रोकने और पत्रकार पर हमले की खबर आई. मुंशीगंज में मतदान केंद्र के बाहर धमाका हुआ, जबकि ढाका और खुलना में झड़पों की घटनाएं सामने आईं, जिनमें एक बीएनपी नेता की मौत हो गई. इसके अलावा मतदान से पहले नकदी बरामदगी, केंद्रों में घुसपैठ और बैलेट से जुड़ी अनियमितताओं के आरोपों ने माहौल को और संवेदनशील बना दिया. हालांकि चुनाव आयोग का कहना है कि मतदान कहीं नहीं रुका और हालात नियंत्रण में हैं.
चुनाव नतीजों की प्रक्रिया से संतुष्ट नहीं-
बांग्लादेश में सरकार बनाने के लिए 151 सीटें चाहिए. इसी बीच बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की मुख्य प्रतिद्वंद्वी जमात-ए-इस्लामी ने एक बार फिर मतगणना प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं. इस्लामी पार्टी ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा, हम चुनाव नतीजों से जुड़ी प्रक्रिया से संतुष्ट नहीं हैं. पार्टी ने सभी से धैर्य बनाए रखने की अपील भी की है. बीएनपी ने बांग्लादेश में हुए आम चुनाव में बहुमत हासिल कर लिया है और वह एक ऐतिहासिक जीत की ओर आगे बढ़ रही है.
by Anil Thakur
अन्य ख़बरें जानें-
https://www.youtube.com/live/I9ZbN4SwNww?si=Z9NRitSY58HhRAxA
