PU का ‘दंगल’ : सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और PU प्रशासन के कड़े तेवर

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : छात्रसंघ के चुनाव को लेकर PU प्रशासन और पुलिस की तरफ से तैयारी पूरी कर लिया गया है। इसमें पुलिस की…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : छात्रसंघ के चुनाव को लेकर PU प्रशासन और पुलिस की तरफ से तैयारी पूरी कर लिया गया है। इसमें पुलिस की तरफ से PU प्रशासन को निर्देश जारी किए गए हैं तो साथ ही कैम्प्स में सरप्राइज चेकिंग जारी है। छात्रसंघ चुनाव के लिए भले ही कम समय दिया गया हो, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और PU प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। इसको लेकर चंडीगढ़ पुलिस ने PU प्रशासन को आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए हैं।

दरअसल PU प्रशासन ने कई निर्देश जारी किए हैं, इसके तहत सभी इंट्री प्वाइंट में आईकार्ड के जरिए छात्रों की इंट्री हो रही है। आउटसाइडर की इंट्री बंद की गई है। पुलिस का कहना है कि किसी को भी बिना इजाजत के कैंपस के अंदर दाखिला नहीं दिया जाएगा। इसके लिए सरप्राइज चेकिंग किया जा रहा है। एहतियात के तौर पर आपराधिक मामलों के आरोपी छात्रों पर पुलिस कड़ी नजर रख रही है। कोशिश है कि किसी तरह की अनहोनी ना हो।

वहीं आपराधिक मामलों में शामिल छात्रों के परिवारों से सिक्यूरिटी बांड भरवाने के लिए कहा गया है। ताकि चुनावों के दौरान वो किसी तरह की घटना को अंजाम ना दें। किसी भी तरह की घटना को अंजाम देने के शक में भी पुलिस उनकी गिरफ्तारी कर सकती है। हालांकि PU प्रशासन और पुलिस पूरी तरह तैयार है तो छात्रों में भी चुनाव को लेकर जोर-आजमाइश देखी जा रही है। अब यह आने वाला वक्त बताएगा कौन जीतेगा PU का दंगल।

  • सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने जारी किए निर्देश
  • आउटसाइडर की एंट्री रोकने की तैयारी पूरी
  • संदिग्ध छात्रों पर पुलिस रख रही पैनी नजर
  • सरप्राइज चेकिंग के चलते PU कैंपस में रेड
  • कैंटीन में स्टील-शीशा के बर्तन पर लगी रोक
  • उम्मीदवारी की घोषणा के साथ बढ़ी सरगर्मी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *