Id-Ul-Zuha पर घाटी में पथराव, पाकिस्तानी झंडा लहराया

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : समूचा देश बकरीद के जश्न में डूबा है। वहीं घाटी में भी रौनक देखने को मिली, लेकिन कई जगहों पर पत्थरबाजी…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : समूचा देश बकरीद के जश्न में डूबा है। वहीं घाटी में भी रौनक देखने को मिली, लेकिन कई जगहों पर पत्थरबाजी की घटना भी हुई। बताया जाता है कि सुबह से ही मस्जिदों, दरगाहों और ईदगाहों में नमाज अता करने के लिए लोग पहुंचने लगे थे। सबसे ज्यादा भीड़ हजरतबल दरगाह में उमड़ी। दरगाह के सूत्रों के मुताबिक करीब 50 हजार अकीदतमंद नमाज अता करने के लिए यहां पहुंचे थे।

इसके अलावा पुराने शहर के ईदगाह में 40 हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। वहीं घाटी में कई जगहों से नमाज के बाद पथराव की खबरें सामने आई हैं। अनंतनाग, कश्मीर में नमाज अता होने के बाद प्रदर्शनकारी सुरक्षा बलों से उलझ गए। सुरक्षा बलों पर जमकर पथराव किया गया और पाकिस्तान का झंडा भी लहराया। प्रदर्शन कर रहे लोगों पर सख्ती के बाद वो भाग गए। हंगामा को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *