अंबाला, 23 जुलाई
अंबाला पुलिस अंबाला से नशे को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है । पहले नशा तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा था लेकिन अब उनकी अवैध तरीके से बनाई गई संपत्तियों को भी अटैच किया जा रहा है । अंबाला DSP ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अंबाला में नशे को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अंबाला कैंट DSP ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नशे के विरूद्ध अभियान चल रहा है और इसके काफी अच्छे परिणाम भी आए हैं । उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ एक NDPC एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी और फिर उनकी संपत्तियों को भी सील करेंगे । पुलिस द्वारा नशा तस्करों लिस्ट जारी कर उनपर रेड मारी जा रही है ।
पुलिस ने जनता से भी अपील करते हुए कहा कि ये एक बीमारी है जो समाज को नरक की तरफ ले जा रही है । जनता को जागरूक करने के लिए भी अभियान चलाया हुआ है । उन्होंने कहा कि अगर किसी के पास कोई इंफॉर्मेशन है, तो वो मुझे फोन कर सकते है, SP साहब को फोन कर सकते हैं ।तुरंत कार्रवाई होगी। अगर कोई हमारा मुलाजिम इसमें शामिल है, तो उसे भी बक्शा नहीं जाएगा उसके ऊपर भी कार्रवाई की जाएगी ।
अन्य खबरें जानें-



