HANSI में जिम संचालक हत्याकांड में पुलिस को मिली सफलता, आरोपी का किया एनकांउटर, टांग में गोली मारकर किया घायल

हांसी,  23 जुलाई हांसी में जिम संचालक कपिल रेड्डू हत्याकांड की जांच में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस को देर रात करीब एक…

हांसी

हांसी,  23 जुलाई

हांसी में जिम संचालक कपिल रेड्डू हत्याकांड की जांच में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस को देर रात करीब एक बजे भिवानी जिले के गांव बुटाना निवासी रोहित के साथ गांव पुठी मंगल खां के पास पुलिस की मुठभेड़ हुई। बताया जा रहा है कि आरोपी किसी काम से गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान सूचना मिलने पर CIA -2 की टीम ने इंस्पेक्टर कप्तान सिंह के नेतृत्व में उसे घेर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गाड़ी पर भी एक गोली लगी, जबकि जवाबी कार्रवाई में आरोपी रोहित के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को पहले नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मामले में पुलिस जल्दी ही खुलासा करेगी।

11 जून की सुबह फव्वारा चौक के समीप कपिल रेढू की बाइक सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। गौरतलब है कि करीब 15 दिन पहले इस हत्याकांड के दो मुख्य आरोपी हिसार के निवासी प्रवेश और हिमांशु हरियाणा STF और दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बहादुरगढ़ के पास हुई मुठभेड़ में मारे गए थे।

 अन्य खबरें जानें-

जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज पर खापों पंचायतों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले- मांगें नहीं मानीं तो आज लाखों, कल करोड़ों लोग पहुंचेंगे दिल्ली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *