Online Desk/Living India News: PMC बैंक के खाताधारकों ने किया हंगामा, जरूरत पड़ने पर एक्ट में करेंगे बदलाव- Nirmala Sitharaman
PMC बैंक खाताधारकों ने किया प्रदर्शन
पंजाब और महाराष्ट्र कोऑपरेटिव (PMC) बैंक का बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। आप को बता दें कि, बैंक पर लगाई गई पाबंदियों से नाराज हुए खाताधारकों ने आज मुंबई के भाजपा दफ्तर के बाहर जम कर विरोध प्रदर्शन किया। खाताधारकों का विरोध प्रदर्शन उस वक्त गर्माया, जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बीजेपी दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रही थीं।
विरोध प्रदर्शन के दौरान खाताधारकों ने Finance Minister Nirmala Sitharaman से मुलाकात की और अपनी बात सामने राखी। Nirmala Sitharaman ने भी खाताधारकों को हर संभव मदद करने का विश्वास दिलाया और कहा कि हम ऐसी घटनाओं को रोकने की दिशा में काम कर रहे हैं। यदि जरुरत हुई तो एक्ट में बदलाव भी किया जाएगा, पर अभी इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। प्रेस कॉन्फ्रेंस का सम्बोधन करते हुए निर्मला सीतारमण ने स्पष्ट कहा कि इस पुरे मामले का वित्त मंत्रालय से कोई लेना-देना नहीं है। इस पूरे मामले की जानकारी RBI के पास है, RBI की ही इस पर नजर है।
इस बारे में पीएमसी बैंक खाताधारकों का कहना है कि वो वित्त मंत्री की बातों से संतुष्ट नहीं हैं और उन्हें वित्त मंत्री ने कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया है।
जानिए क्या है पूरा मामला ?
स्पष्ट कर दें कि सितंबर के महीने में RBI ने बैंक को झटका देते हुए छह महीने की रोक लगा दी थी, जिसके चलते इसके चलते पीएमसी बैंक के नियमित कारोबार पर रोक लगा दी गई थी। RBI के इस फैसले से जमाकर्ताओं में भारी दहशत फैल गई और चौंकाने वाली बात यह है कि त्योहारों के सीजन में, बैंक में कई हजार करोड़ रुपयों के घपले की आशंका जताई जा रही है, जो की चिंता का कारण बना हुआ है ।
इसके साथ ही ED ने भी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है और HDIL के शीर्ष अधिकारियों की विभिन्न चल संपत्तियों को जब्त करने के अलावा मुंबई में कई जगहों पर छापेमारी की भी है।



