परिवार वालों के सामने दरिंदों ने नव विवाहिता के साथ किया गैंगरेप, हालत गंभीर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: ब‍िहार के गया ज‍िले में एक ऐसा मामला सामने आया जिसे जानकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। यहां बदमाशों से घर की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: ब‍िहार के गया ज‍िले में एक ऐसा मामला सामने आया जिसे जानकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। यहां बदमाशों से घर की खिड़की तोड़कर नवविवाहिता का उसके परिवार वालों के सामने गैंगरेप किया। व‍िवाह‍िता की हालत काफी गंभीर है और वह अस्पताल में भर्ती है।

Crime

मिली जानकारी के अनुसार, बदमाश लड़के जब घर के दरवाजे से घुसने में नाकाम रहे तो, उन्होंने घर की खिलड़ी तोड़ दी और उस रास्ते से घर के अंदर घुस गए। इसके बाद लड़कों ने परिवार के सभी लोगों को बंधक बना लिया। लड़कों ने बंधक बने व‍िवाह‍िता के परिवार के सामने व‍िवाह‍िता का गैंगरेप किया और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। रेप करने के बाद तीनो दरिंदे फरार हो गए। फिलहाल व‍िवाह‍िता का अस्पताल इलाज चल रहा है।

rape

वहीं गया के एसएसपी राजीव म‍िश्रा ने बताया क‍ि इस घटना के संबंध में पीड़िता के बयान के अनुसार पुल‍िस ने मामला को दर्ज कर लिया है। पुल‍िस ने घटना में शामिल फरार लड़कों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है और एक लड़के की तलाश जारी है। नवविवाहिता का उसके ससुराल वालों से विवादचल रहा था और कुछ दिनों से वह अपने मायके में रह रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *