‘मिशन न्यूयॉर्क’ पर PM नरेंद्र मोदी, आतंकवाद होगा चर्चा का विषय

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अमेरिका के ह्यूस्टन में मेगा शो के बाद आज यानी सोमवार को पीएम मोदी न्यूयॉर्क के दौरे पर हैं। मोदी संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अमेरिका के ह्यूस्टन में मेगा शो के बाद आज यानी सोमवार को पीएम मोदी न्यूयॉर्क के दौरे पर हैं। मोदी संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय जाएंगे और जलवायु परिवर्तन पर आयोजित शिखर सम्मेलन में भाग  लेंगे। इसके बाद पीएम मोदी यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज पर उच्च स्तरीय बैठक में शामिल होंगे। इस दौरान आतंकवाद और चरमपंथ के खिलाफ मुहिम के बाद पीएम नरेंद्र मोदी नामीबिया के राष्ट्रपति हेज गिंगोब और मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के साथ बातचीत करेंगे।

संयुक्त राष्ट्र की बैठकों के बाद पीएमइ नरेंद्र मोदी आज कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी, नाइजर के राष्ट्रपति महमदोउ इसोउफउ, इटली के प्रधानमंत्री ग्यूसेपे कोंटे, यूनिसेफ की कार्यकारी निदेशक हेनरिटा एच फोर से मिलेंगे। इस दौरान भी आतंकवादियों और हिंसक चरमपंथियों को लेकर दुनिया के कई नेताओं से वार्ता करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *