ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज पूर्व पीएम स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 95वीं जयंती है। इस मौके पर बीजेपी के दिग्गज नेता अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को लेकर देश के कई हिस्सों में कार्यक्रम कर रहे है | तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ के लोकभवन में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया | इसके साथ पीेएम ने सीजी सिटी स्थित अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्विद्यालय का भी शिलान्यास किया।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की प्रतिमा 25 फीट ऊंची है जिसको बनाने में करीब एक वर्ष का समय लगा | कांस्य से बनी इस प्रतिमा के निर्माण में 89 लाख रुपये की लागत आई है | जिसका वजन 4000 किलो है | इस मौके पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम प्रदेश सरकार के मंत्री रहे मौजूद रहे |
इससे पहले सुबह दिल्ली में पीएम मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत अन्य दिग्गज नेताओं ने श्रद्धांजलि देकर अटल जी को याद किया |

आपको बता दे पूर्व पीएम स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 95वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने भूजल योजना की शुरुआत की | इसके साथ ही पीएम मोदी ने अटल टनल का भी उद्घाटन किया | प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के विज्ञान भवन में कार्यक्रम करते हुए पानी के मुद्दे पर बताया कि पानी का संकट विकास को भी प्रभावित करता है |
पानी का संकट घर, खेत और उद्योग को भी प्रभावित करता है | पानी का विषय अटल जी के लिए बहुत महत्वपूर्ण था, उनके हृदय के बहुत करीब था | पीएम मोदी ने किसानों और युवाओं को पानी बचाने का मंत्र दिया और कहा कि 2024 तक देश के हर घर तक जल पहुंचेगा |
Watch Video
https://www.facebook.com/livingindianewsharyana/videos/793435261173124/



