ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिय़ा न्यूज: भिवानी पहुंचे खेल मंत्री संदीप सिंह ने भीम स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खेल मंत्री ने कहा कि, अब किसी भी स्टेडियम में प्राइवेट एकेडमी के बच्चे खेल सकते हैं, लेकिन उनसे कोई पैसा नहीं लिया जाएगा।
बता दें, खेल मंत्री संदीप सिंह कृषि मंत्री जेपी दलाल के पिता के निधन पर शोक प्रकट करने पहुंचे थे। इसके बाद खेल मंत्री का काफिला एकाएक भीम स्टेडियम पहुंचा। इस दौरान खेल मंत्री संदीप सिंह ने स्टेडियम के बॉक्सिंह हॉल व रिंग, कुश्ती, हॉकी, रेसलिंग व अन्य मैदानों का निरीक्षण किया। उन्होंने रिंग, मैदान व इंडोर हॉल में एक-एक खामी का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान मीडिया से रूबरू हुए खेल मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि, यहां जो भी कमियां या खामियां हैं उन्हे दूर करने के लिए प्रपोजल मांगा है।

