पीएम मोदी ने नमो एप के जरिए उठाया किसानों का मुद्दा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो एप के जरिए किसानों का मुद्दा उठाया और कर्नाटक सरकार पर जमकर निशाना और राज्य के किसान मोर्चा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो एप के जरिए किसानों का मुद्दा उठाया और कर्नाटक सरकार पर जमकर निशाना और राज्य के किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित के दौरान कर्नाटक सरकार की उदासीनता के कारण कर्नाटक के किसानों को ‘प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना’ का फायदा नहीं मिल पाया है।

किसानों के प्रति संवेदनशील सरकार की जरूरत- मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक में ऐसी सरकार चाहिए जो किसानों के प्रति संवेदनशील हो, कृषि और किसान कल्याण जिसका लक्ष्य हो। कृषि और किसान कल्याण हमेशा से हमारी सरकार का चरित्र और स्वभाव रहा है।

खेत में आय बढ़ाने वाले पेड़ लगाएं किसान- मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि किसान को अपने खेत में ऐसे पेड़ लगाने की स्वेतंत्रता हो जिससे उसकी आय में बढ़ोतरी हो सके। किसान के घर में जब बेटी पैदा हो, उस समय वह एक ऐसा पेड़ लगा दे और जब बेटी की शादी होगी उस समय जब वह पेड़ काटेगा तब शादी का खर्च उस पेड़ से निकल जाएगा।

किसानों के साथ मछुआरों पर भी बोले मोदी

प्रधानमंत्री ने किसानों के साथ मछुआरों का मुद्दा भी उठाया और कहा कि केंद्र सरकार इनके कल्यानण के लिए कई योजनाओं पर काम कर रही है । प्रधानमंत्री ने इस बार के बजट को एतिहासिक बताते हुए कहा कि गांव और कृषि विकास के लिए कुल 14 लाख करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान किया गया है ।

2022 तक किसानों की आय होगी दोगुनी !

पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक में किसानों के विकास को लेकर संवेदनशील सरकार की जरूरत है। हमारी सरकार किसानों को सशक्त बनाने पर काम कर रही है। ‘पीएम ने कहा कि किसानों की आय को 2022 तक दोगुना करने के प्रति हमारी सरकार प्रतिबद्ध है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *