पर्यटकों के लिए खुला मनाली-रोहतांग मार्ग, आज से जा सकेंगे वाहन

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मनाली-रोहतांग मार्ग को बुधवार से पर्यटकों के लिए मढ़ी तक खोल दिया जाएगा । एसडीएम रमन ने बताया कि मनाली आने वाले देश-विदेश…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मनाली-रोहतांग मार्ग को बुधवार से पर्यटकों के लिए मढ़ी तक खोल दिया जाएगा । एसडीएम रमन ने बताया कि मनाली आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों के वाहन अब मढ़ी तक जा सकेंगे । मनाली-रोहतांग सड़क की स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने पर्यटक वाहनों को बुधवार से मढ़ी ले जाने की अनुमति दे दी है।

rohtang-mnali

बुधवार से जा सकेंगे वाहन

फिलहाल रोहतांग मार्ग को पर्यटकों के लिए मढ़ी से आगे नहीं खोला गया है। मढ़ी से आगे सड़क के निरीक्षण के बाद ही पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। उन्होंने ने बताया कि रोहतांग के संबंध में एनजीटी के निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा और गुलाबा बैरियर से आगे केवल 1200 पर्यटक वाहनों को ले जाने की अनुमति दी जाएगी ।

rohtang-mnali

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *