PM Modi on Union Budget 2026-27:
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज का बजट ऐतिहासिक है। इसमें देश की नारी शक्ति का सशक्त प्रतिबिंब झलकता है। महिला वित्त मंत्री के रूप में निर्मला जी ने लगातार नौवीं बार देश का बजट (PM Modi on Union Budget 2026-27) प्रस्तुत कर नया रिकॉर्ड बनाया है। ये बजट अपार अवसरों का राजमार्ग है।
The Union Budget reflects the aspirations of 140 crore Indians. It strengthens the reform journey and charts a clear roadmap for Viksit Bharat.#ViksitBharatBudget https://t.co/26hIdizan9
— Narendra Modi (@narendramodi) February 1, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय बजट 2026-27 की सराहना की और कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर को मज़बूत करने के लिए कई बड़े क़दम उठाए गए हैं। पीएम मोदी ने कहा, ये बजट वर्तमान के सपनों को साकार करता है। भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव को सशक्त करता है। ये बजट 2047 के विकसित भारत की हमारी ऊंची उड़ान का मजबूत आधार है।
140 करोड़ नागरिक संतुष्ट नहीं-
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि, भारत के 140 करोड़ नागरिक सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनकर ही संतुष्ट नहीं हैं। हम जल्द से जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना चाहते हैं। ये करोड़ों देशवासियों का संकल्प है. बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर को मज़बूत करने के लिए कई बड़े क़दम उठाए गए हैं। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, देशभर में वाटर वेज का विस्तार, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, टियर 2 और टियर 3 शहरों के विकास पर विशेष ध्यान और शहरों को मजबूत आर्थिक आधार देने के लिए म्युनिसिपल बांड्स को बढ़ावा, ये सारे कदम विकसित भारत की यात्रा की गति को और तेज करेंगे।
PM Modi on Union Budget 2026-27, घाटे को कम करने पर फोकस-
जो क्रांतिकारी सुधार किए गए हैं, उससे साहसी और प्रतिभाशाली युवाओं को उड़ने के लिए खुला आसमान देते हैं। ये बजट ट्रस्ट बेस्ड गवर्नेंस और ह्यूमन सेंट्रिक अर्थव्यवस्था के विजन को साकार करता है। बजट में आर्थिक घाटे को कम करने पर फोकस किया गया है। महंगाई पर अंकुश लगाने पर भी जोर दिया गया है।
युवाओं के लिए अवसर-
पीएम मोदी ने कहा, अलग-अलग सेक्टर्स में लीडर्स, इनोवेटर्स और क्रिएटर्स तैयार होंगे। ऑरेंज इकोनॉमी का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि आने वाले समय में युवाओं के लिए अवसरों के ढेरों दरवाजे खुलेंगे। उन्होंने कहा कि इस बजट से रोजगार सृजन को भी प्रोत्साहन मिलेगा। पर्यटन के लिए भी ठोक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि बजट 2026 के माध्यम से भारत को ताकतवर बनाकर संतुलित विकास की नींव मजबूत की गई है।



