PM मोदी ने ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ की शुरुआत, 100 हफ्ते तक चलेगा अभियान

दिल्ली , 2 अगस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार यानि कि आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान‘ की…

नरेंद्र मोदी

दिल्ली , 2 अगस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार यानि कि आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान की शुरुआत की। यह देशभर में नशे के खिलाफ 100 सप्ताह तक चलने वाला जनभागीदारी अभियान है, जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने और मादक पदार्थों के सेवन से दूर रखना है।

यह अभियान MY Bharat के नेतृत्व में संचालित किया जाएगा। इसमें MY Bharat स्वयंसेवकों, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), युवा क्लबों, स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और 125 से अधिक संगठनों की भागीदारी होगी। इसे देश में नशे के खिलाफ सबसे बड़े युवा-नेतृत्व वाले अभियानों में से एक माना जा रहा है।

अभियान के शुभारंभ के साथ देशभर के 10 हजार से अधिक स्थानों पर एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें एक करोड़ से अधिक युवाओं ने नशामुक्त भारत का संकल्प लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

इस अभियान के तहत हर रविवार देशभर में विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें खेल प्रतियोगिताएं, वॉकाथॉन, ध्यान सत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जागरूकता रैलियां, नुक्कड़ नाटक, परिचर्चा, कला प्रतियोगिताएं और सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम शामिल होंगे। इन गतिविधियों का उद्देश्य नशामुक्त समाज के निर्माण में लोगों की भागीदारी बढ़ाना है।

सरकार के अनुसार, अभियान के दौरान स्वयंसेवकों और विभिन्न संगठनों के उत्कृष्ट योगदान को 50वें, 75वें और 100वें सप्ताह पर सम्मानित भी किया जाएगा। यह पहल प्रधानमंत्री मोदी के नशा मुक्त भारत और विकसित भारत 2047′ के विजन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

अन्य खबरें  जानें – 

COMMONWEALTH GAMES में भारत का जलवा, एक ही दिन में 8 गोल्ड मेडल किए अपने नाम, तालिका में पहुंचा चौथे स्थान पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *