ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए बीजेपी देश भर में ‘अस्थि कलश यात्रा’ निकलेगी | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सभी राज्यों के प्रदेशाध्यक्षों को अटल जी के अस्थि कलश सौंपे |
सभी राज्यों में किया जाएगा श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन
इस दौरान मंच पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी मौजूद रहीं | सभी राज्यों में अटल कलश यात्रा और श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया जाएगा |
प्रमुख नदियों में प्रवाहित की जाएंगी अटल जी की अस्थियां
बीजेपी ने कहा कि देश भर में पार्टी के सभी कार्यकर्ता और आम लोग वाजपेयी को श्रद्धांजलि देना चाहते हैं इसलिए सभी राज्यों में ‘अस्थि कलश यात्रा’ निकालने का निर्णय लिया गया है |
Watch Video
https://youtu.be/79S0sy0Ul98
