फिर ली रफ्तार के कहर ने दो की जान, बाइक सवार युवक और युवती की दर्दनाक मौत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: साइबर सिटी गुरुग्राम में एक बार फिर तेज़ रफ़्तार के चलते हुए हादसे में युवक युवती की दर्दनाक मौत का मामला सामने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: साइबर सिटी गुरुग्राम में एक बार फिर तेज़ रफ़्तार के चलते हुए हादसे में युवक युवती की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है | दरअसल 21अगस्त को मुम्बई का रहने वाला केविन मार्टिन अपनी बुलेट बाइक से युवती दोस्त अवनिता के साथ पार्टी के बाद वापिस लौट रहे थे और जैसे ही दोनों जेनपैक्ट चौक के पास पहुंचे वैसे ही बाइक की जोरदार टक्कर जर्सी बैरियर से हुई |

gurugram accident

जिसके चलते केविन मार्टिन की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि युवती को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहाँ इलाज के दौरान फरीदाबाद की रहने वाली और अवनिता की भी मौत हो गयी | फिलहाल गुरुग्राम पुलिस ने शवों को कब्जे में ले कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है जिसमें पुलिस आस पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में लगी है कि ताकि इस हादसे के पीछे कोई और वजह ना हो ।

gurugram accident

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *