International Yoga Day: विशाखापट्टनम में पीएम मोदी ने 3 लाख लोगों के साथ किया योग, देशभर में उत्साह

International Yoga Day: आज 21 जून को देश और दुनिया में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस(International Yoga Day: ) मनाया जा रहा है. इस वर्ष विशेष…

International Yoga Day: आज 21 जून को देश और दुनिया में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस(International Yoga Day: ) मनाया जा रहा है. इस वर्ष विशेष कार्यक्रम ‘योग संगम’ के तहत देशभर में एक लाख से अधिक स्थानों पर लोग सुबह 6:30 बजे से 7:45 बजे तक सामान्य योग प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक रूप से योग कर रहे है.

इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में राष्ट्रीय योग कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे है. सरकार ने 10 विशेष कार्यक्रमों की घोषणा की है, जो योग को जन-जन तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होंगे. पिछले 11 वर्षों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एक वैश्विक आयोजन बन गया है. विशाखापत्तनम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि योग का सरल अर्थ है जुड़ाव.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मैं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरी दुनिया के लोगों को शुभकामनाएं देता हूं. उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व योग कर रहा है. योग का अर्थ है जुड़ाव, और यह देखकर खुशी होती है कि योग ने पूरे विश्व को एक साथ जोड़ दिया है.

उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यवश आज पूरा विश्व कई क्षेत्रों में तनाव, अशांति और अस्थिरता से गुजर रहा है. ऐसे समय में योग हमें शांति का मार्ग दिखाता है.

पी एम मोदी ने कहा कि पिछले दस वर्षों में योग की यात्रा को देखकर मुझे कई बातें याद आती है. जब भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित करने का प्रस्ताव रखा तो बहुत ही कम समय में 175 देशों ने हमारा समर्थन किया. यह आज की दुनिया में महान एकता और समर्थन का एक उदाहरण है.

25,000 छात्रों ने 108 मिनट तक किया सूर्य नमस्कार 

विशाखापत्तनम में योग महाकुंभ में 25,000 से अधिक आदिवासी छात्रों ने 108 मिनट तक सूर्य नमस्कार किया. सूर्य नमस्कार करने के लिए एकत्रित हुए सबसे बड़े समूह और सबसे बड़ी संख्या वाले लोगों ने एक रिकार्ड बनाया.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *