ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए 59वीं बार देशवासियों को संबोधित किया।
पीएम ने कार्यक्रम के दौरान ये कही खास बातें..
- पीएम मोदी ने कहा कि अयोध्या मामले पर 9 नवम्बर को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया, तो 130 करोड़ भारतीयों ने फिर ये साबित कर दिया कि उनके लिए देशहित से बढ़कर कुछ नहीं है। देश में, शांति, एकता और सदभावना के मूल्य सर्वोपरि हैं।
- इस कार्यक्रम में पीएमं मोदी राष्ट्रीय कैडेट कोर के बारे में बात की। उन्होंने कहा ‘NCC यानी National Cadet Corps, दुनिया के सबसे बड़े uniformed youth organizations में NCC एक है। ये एक Tri-Services Organization है जिसमें सेना, नौ-सेना, वायुसेना तीनों ही शामिल हैं’।
भारत में #FitIndiaMovement से तो आप परिचित होंगे ही। CBSE ने एक सराहनीय पहल की है, Fit India सप्ताह की।
Fit India सप्ताह में विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके शिक्षक और माता-पिता भी भाग ले सकते हैं: पीएम श्री @narendramodi #MannKiBaat pic.twitter.com/cEkktNPxMC
— BJP (@BJP4India) November 24, 2019
- पीएम मोदी ने कहा, ‘मेरा भी सौभाग्य रहा कि मैं भी बचपन में मेरे गांव के स्कूल में NCC Cadet रहा, तो मुझे ये discipline, ये uniform मालूम है और उसके कारण आत्मविश्वास भी बढ़ता है। ये सारी चीज़ें बचपन में मुझे एक एनसीसी कैडेट के रूप में अनुभव करने का मौका मिला था’।
- आगे कहा कि, फिट इंडिया मूवमेंट से आप परिचित हो गए होंगे। स्कूल्स फिट इंडिया मूवमेंट दिसंबर में कभी भी मना सकते हैं। इसमे बच्चे चित्रकारी, खेलकूद प्रतियोगिताएं और योग में शामिल हो सकते हैं। बच्चों को इसमें पसीना बहाना है।
