एनसीपी नेता ने की पार्टी विधायक की गुमशुदगी की शिकायत ! जानिये क्या है पूरा मामला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:-   भाजपा के देवेंद्र फड़नवीस और एनसीपी के अजीत पवार ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लेने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:-   भाजपा के देवेंद्र फड़नवीस और एनसीपी के अजीत पवार ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लेने के बाद शनिवार शाम को शाहपुर के एक पूर्व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायक ने पार्टी के एक विधायक की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है।

पूर्व विधायक पांडुरंग बरोरा ने अपनी शिकायत में कहा कि, जब फडणवीस और पवार ने राजभवन में अपने पद की शपथ ग्रहण की, उसके बाद से एनसीपी विधायक दौलत दारोगा लापता हैं। बता दें कि, दौलत दारोगा शाहपुर निर्वाचन क्षेत्र के विधायक हैं।

”बरोरा ने कहा कि, “मुझे पता चला है कि वह शुक्रवार रात से शाहपुर में नहीं है। वह हमारे लिए उपलब्ध नहीं है और यह भी कहा कि,  उन्होने जाने से पहले किसी के साथ संवाद नहीं किया। हमने एक लापता शिकायत दर्ज करने का फैसला किया, क्योंकि शनिवार शाम तक उनके बारे में कोई सुराग नहीं मिला है, ”बरोरा का कहना। हालांकि, पुलिस ने एक दारोगा के लापता होने की शिकायत दर्ज नहीं की है और कहा कि दारोगा मुंबई में ही हैं, वो कहीं लापता नहीं हुए हैं।

शाहपुर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक घनश्याम अधव ने कहा, “पूर्व विधायक ने पुलिस को एक लिखित आवेदन दिया है,  जिसे हमने स्वीकार कर लिया है। लेकिन हमने दरोगा के खिलाफ लापता होने की शिकायत दर्ज नहीं की है, क्योंकि हमे मालूम है कि,  विधायक दौलत दारोगा मुम्बई में ही हैं। हम पड़ताल कर रहे हैं, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ने कहा।

बता दें कि, जिस एनसीपी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ा, उसने 54 सीटें जीतीं। अजीत पवार जिन्हें एनसीपी के विधायक दल का प्रमुख चुना गया था, उन्हें शनिवार शाम को पार्टी के सांसदों की बैठक में उस पद से हटा दिया गया था, क्योंकि एनसीपी ने उन्हें अलग करने की मांग की थी।

जयन्ती पाटिल, एनसीपी की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख ने बैठक के बाद कहा था कि, 54 में से 42 विधायक मौजूद थे, जबकि सात अन्य समय पर नहीं पहुंच सके। उनका कहना था कि,  पांच विधायक गायब थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *