PM को मिला ‘चैंपियंस ऑफ अर्थ’ का खिताब, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी रहीं मौजूद

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली में हुए कार्यक्रम में (UN ) यूएन एंटोनियो गुटेरेस द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम उठाने के लिए संयुक्त राष्ट्र…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली में हुए कार्यक्रम में (UN ) यूएन एंटोनियो गुटेरेस द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम उठाने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने चैंपियंस ऑफ अर्थ के खिताब से देश के प्रधानमंत्री पीएम मोदी को सम्मानित किया गया | बता दे कि इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के अलावा ये अवॉर्ड फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो को भी दिया गया है | कुछ दिनों पहले ही UN की ओर से इस अवॉर्ड से ऐलान किया गया था | इस दौरान विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी वहां पर मौजूद रहीं |

modi

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत हमेशा प्रकृति को मां के रूप में देखता है | उन्होंने कहा कि ये भारत के आदिवासी, किसान और मछुआरों का सम्मान है | इन सभी के लिए भी जीवन प्रकृति के अनुसार ही चलता है | पीएम मोदी ने कहा कि क्लाइमेट की चिंता जबतक कल्चर से नहीं होगी | इस समस्या को खत्म कर पाना मुश्किल है | उन्होंने कहा कि हमने प्रकृति को सजीव माना है और पर्यावरण के प्रति भारत की संवेदना को आज विश्व स्वीकार कर रहा है |

modi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *