ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के रायचूर में जनसभा को संबोधित किया । इस मौके उन्होंने कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला |
रायचूर हरिदास और वचनाकार की भूमि- मोदी
पीएम ने कहा कि रायचूर हरिदास और वचनाकार की भूमि है, लेकिन कांग्रेस ने यहां से कुछ नहीं सीखा है । अगर उन्होंने यहां से कुछ सीखा होता तो भाषा, जाति, पंथ के नाम पर कर्नाटक को बांटने का काम नहीं करते ।
कांग्रेस विकास के विरोध में- मोदी
पीएम ने कहा कि रायचूर से मेरा पुराना नाता है । जब यहां के लोग अलग राज्य की मांग कर रहे थे, तो जनसंघ के लोग आपके साथ खड़े थे और कांग्रेस विरोध में |
‘कांग्रेस एक परिवार के लिए सब कुछ करना चाहती’
बीजेपी विकास को समर्पित है और कांग्रेस विकास के विरोध में है ।बीजेपी सबका साथ-सबका विकास सोचती है और कांग्रेस एक परिवार के लिए सबकुछ करना चाहती है |
बीजेपी भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ- मोदी
पीएम ने कहा कि बीजेपी भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ है, तो कांग्रेस भ्रष्टाचारियों को समर्थन देती है । कांग्रेस बांटो और राज करो वाली पार्टी है
कांग्रेस झूठे वादे करने वाली पार्टी- मोदी
पीएम ने कहा कि हम किसानों के लिए काम करने वाले लोग हैं, कांग्रेस झूठे वादे करने वाली पार्टी है । उनके पास वादों का हिसाब का नहीं है, सिर्फ आरोप लगाते हैं । कांग्रेस के दिल्ली के नेता हों या गली के नेता, उनके पास किसी भी वादे का हिसाब नहीं है । ये लोग दिनरात मोदी-मोदी-मोदी-मोदी करते रहते हैं ।
कांग्रेस के कारनामों को समझे जनता- मोदी
कांग्रेस का नया मंत्र है- झूठ बोलो, जहां बोल सकते हो, जितना बोल सकते हो झूठ बोले । यह उनका अभियान है । उनका इकोसिस्टम भी गाजे-बाजे के साथ झूठ बोलने निकल जाते हैं । चुनाव आने तक कांग्रेस के कारनामे को समझ जाइए ।
कांग्रेस संसद को चलने नहीं देती- मोदी
पीएम ने कहा कि कांग्रेस संसद को चलने नहीं देती । उनको डर है कि मोदी एक के बाद एक काम करते जा रहे हैं, देश की जनता का विश्वास जीतते जा रहे हैं । देश भर में 300 से ज्यादा योजनाएं थीं, जिनमें चोरी का खेल बंद हो गया है । 80 हजार करोड़ रुपया चोरी होता था, मोदी ने उसपर ताला लगा दिया, इसलिए मोदी को गालियां मिल रही हैं ।
