सिलेबस मामले पर विवाद जारी, सिलेबस को लेकर सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का बड़ा बयान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 11वीं और 12वीं के इतिहास के सिलेबस पर जारी विवाद पर बड़ा बयान दिया है | कैप्टन का कहना है…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 11वीं और 12वीं के इतिहास के सिलेबस पर जारी विवाद पर बड़ा बयान दिया है | कैप्टन का कहना है कि पंजाब में इतिहास संशोधन के लिए अकाली सरकार के वक्त बनी कमेटी की समीक्षा करवाई जा सकती है और जरूरत पड़ने पर नई कमेटी का गठन भी हो सकता है |

अकाली सरकार में बनी कमेटी की हो सकती समीक्षा– CM

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पिछले कुछ समय दिनों से विवाद के केंद्र रहे सिलेबस में अगर गलतियां हुईं तो उस कमेटी की ओर से उनकी तस्दीक की जा सकती है जो पूर्व की अकाली–भाजपा सरकार ने NCRT के सिलेबस के साथ इस सिलेबस को जोड़ने का जायजा लेने के लिए गठित की थी ।

जरूरत पड़ने पर नई कमेटी का भी हो सकता गठन– CM

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि अगर सिलेबस में गलतियां मिलती हैं तो उन्हें सुधारने के किए किताबों के जायजा लेने के लिए नईं कमेटी भी गठित की जाएगी । स्कूलों की इतिहास की किताबों में से सिख गुरुओं के अहम चैप्टर कथित तौर पर निकाले जाने पर CM ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल अब नए सिलेबस पर सवाल खड़े कर रहा है जबकि इस कमेटी को असल में शिरोमणि अकाली दल ने ही गठित किया था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *