Rewari में 50 घरेलू गैस सिलेंडरों से भरी पिकअप जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

 रेवाड़ी, 17 अक्टूबर रेवाड़ी में बावल पुलिस ने दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जयसिंहपुर बॉर्डर के पास कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ले जाए जा रहे…

रेवाड़ी

 रेवाड़ी, 17 अक्टूबर

रेवाड़ी में बावल पुलिस ने दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जयसिंहपुर बॉर्डर के पास कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ले जाए जा रहे घरेलू गैस सिलेंडरों से भरी एक पिकअप गाड़ी को जब्त किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गाड़ी में करीब 50 घरेलू गैस सिलेंडर होने की बात सामने आई है।

पुलिस ने अवैध गैस सिलेंडर तस्करी के 2 आरोपी पकड़े

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि थानागाजी से भिवाड़ी की ओर अवैध रूप से गैस सिलेंडर ले जाए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने जयसिंहपुर बॉर्डर पर नाकाबंदी कर संदिग्ध पिकअप को रुकवाया। जांच के दौरान चालक गाड़ी में रखे सिलेंडरों से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया। मामले में पुलिस ने राजेश निवासी थानागाजी, जिला अलवर और विजय निवासी अलवर को गिरफ्तार किया है।

सूचना मिलने पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस और विभागीय अधिकारी सिलेंडरों के स्रोत, परिवहन तथा संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।

अन्य खबरें जानें –

घेपन झील पर लगा अत्याधुनिक वार्निंग सिस्टम, 14 मानकों पर होगी मौसम की निगरानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *