Phagwara Accident:
फगवाड़ा में हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत और एक व्यक्ति के घायल होने की जानकारी मिली है। मृतक की पहचान राजस्थान के रहने वाले अरमान के रूप में हुई है। जबकि घायल व्यक्ति को इलाज के लिए जालंधर के एक प्राइवेट अस्पताल में भेजा गया है। हादसा उस समय हुआ जब राजस्थान से श्रीनगर जा रही एक कार की दूसरी कार से टक्कर हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि एक कार पलट गई।
जानकारी देते हुए राहगीरों ने बताया कि उक्त हादसा बहुत दर्दनाक हुआ है जबकि भीड़ ज्यादा होने के कारण हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका। हादसे की जानकारी मिलते ही फगवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया और दोनों गाड़ियों को सदर थाने ले जाकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि एक्सीडेंट वाली कार में सवार लोग राजस्थान से कश्मीर जा रहे थे।
इस दौरान सिविल हॉस्पिटल फगवाड़ा के डॉक्टरों ने बताया कि मृतक की पहचान राजस्थान के रहने वाले अरमान के तौर पर हुई। जिसकी बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए मुर्दाघर में रखवा दिया गया है।



