गुरुग्राम में PG संचालक को गोली मारकर हत्या, पैसों के विवाद में माथे पर गोली मारी, आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

गुरुग्राम, 9 सितंबर साइबर सिटी गुरुग्राम में पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में PG संचालक को गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया…

गुरुग्राम

गुरुग्राम, 9 सितंबर

साइबर सिटी गुरुग्राम में पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में PG संचालक को गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम सेक्टर-14 स्थित PG संचालक के घर पर दिया गया, जहां आरोपी अमरजीत पैसों के पुराने लेन-देन को लेकर हेमंत के घर पहुंचा। तभी घर पर मौजूद हेमंत कौशिक के सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।

जिसके बाद हेमंत को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। तो वहीं गुरुग्राम पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

सेक्टर 14 थाना प्रभारी अमित कुमार की माने तो अमरजीत और घायल हेमंत के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। आरोपी इसी विवाद को लेकर हेमंत के घर पहुंचा था। घर पर दोनों के बीच पैसों को लेकर कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई।

वही विवाद के दौरान अमरजीत ने हथियार निकालकर हेमंत के सिर में गोली चला दी। गोली लगते ही हेमंत गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उपचार जारी है।

पुलिस के अनुसार, वारदात के समय घर में हेमंत के अलावा उसकी पत्नी और उसका दोस्त ललित मौजूद थे। घटना के तुरंत बाद ललित ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पैसों के विवाद के अलावा वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस ने आरोपी अमरजीत ग्रेवाल को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।

 अन्य खबरें जानें-

देर रात झज्जर में हाईवोल्टेज ड्रामा, कूड़ा उठाने गई टीम पर फेंका कूड़ा, JCB पर चढ़ी महिलाएं, 50 कर्मचारी हिरासत में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *