आज फिर से बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम होने का नाम नहीं ले रही है बल्कि इनकी कीमतें लगातार बढ़ती जा रही है। जिस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम होने का नाम नहीं ले रही है बल्कि इनकी कीमतें लगातार बढ़ती जा रही है। जिस कारण दिल्ली जैसे बड़े शहर में लोगों का जीवन व्यतीत करना काफी तनावपुर्ण हो गया है। लोगों की जेब ढीली पड़ती जा रही है पर सरकार इस संबंध में कुछ भी नहीं कर रही है।

petrol diesel 1

ऐसे ही हालात पंजाब में भी बने हुए है जहां पर पेट्रोल डीजल की बढ़ रही कीमतों के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि आज फिर से पेट्रोल की कीमतों में बढ़ावा हुआ है। जबकि डीजल की कीमतें स्थिर ही है।

Petrol PUMP OWNER STRIKE

पेट्रोल 9 पैसे प्रति लीटर बढ़ गया है। पंजाब में पेट्रोल 87 रूपये 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल 73 रूपये 89 पैसे प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। जो पंजाब के लोगों की जेब को ढीली कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *