हिमाचल की बेटी प्रतिभा जम्वाल को मिलेगा देश का सबसे बड़ा तेंजिन नोर्गे खेल अवॉर्ड

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हिमाचल की बेटी प्रतिभा जम्वाल जो कुल्लू की रहने वाली इंडियन नेवी में लेफ्टिनेंट कंमाडर हैं | हिमाचल का नाम रोशन करने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हिमाचल की बेटी प्रतिभा जम्वाल जो कुल्लू की रहने वाली इंडियन नेवी में लेफ्टिनेंट कंमाडर हैं | हिमाचल का नाम रोशन करने वाली इस बेटी को 25 सितंबर राष्ट्रपति भवन में सबसे बड़ा तेंजिन नोर्गे खेल अवॉर्ड सम्मान से नवाजा जाएगा | भारतीय नेवी में लेफ्टिनेंट कमांडेंट बनने के बाद प्रतिभा इस टीम में चुनी गई हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाली पहली महिला हैं |

pratibha jamwal

इंडियन नेवी की छह महिला ऑफिसर्स की इस टीम ने समुद्र की प्रचंड लहरों का सामना कर विश्व भ्रमण कर कीर्तिमान स्थापित किया है। दरअसल, नौसेना की 6 महिला अफसरों ने समुद्र के जरिये दुनिया की परिक्रमा की थी ।

pratibha jamwal

इस दौरान उन्होंने 254 दिन में करीब 50,000 किलोमीटर का सफर तय किया था। सात समंदर की परिक्रमा करने वाली हिमाचल की बेटी लेफ्टिनेट कमांडर प्रतिभा जम्वाल पंद्रह अगस्त को नौसेना मेडल से सम्मानित रह चुकी है | अब उन्हें केंद्र सरकार की ओर से एक और सम्मान से नवाजा जायेगा |

pratibha jamwal

बता दे प्रतिभा जम्बाल ने कहा था कि बचपन में जब स्कूल जाते समय फौजियों से भरे ट्रक में सैनिकों को लेह-लद्दाख के लिए जाते हुए देखते थे तो उन्हें देख कर मन में रुचि पैदा हुई है कि सेना में भर्ती होकर देश की रक्षा करनी है | हिमाचल का गौरव बढ़ाने वाली इंडियन नेवी में लेफ्टिनेंट कंमाडर प्रतिभा जम्वाल को केंद्रीय खेल मंत्रालय की ओर से उन्हें चुना गया है | बता दे लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल की इस बेटी का जिक्र किया और तारीफ की |

pratibha jamwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *