ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तान में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे जानकर हर कोई चौंक जाएगा। यहां एक धर्मस्थल की देखरेख करने वाले व्यक्ति ने एक मजदूर के पीछे अपना पालतू शेर छोड़ दिया। इसकी वजह यह थी कि, मजदूर ने अपना मेहनताना मांग लिया था। शेर के हमले में वह बुरी तरह से घायल हो गया है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, मजदूर पर पालतू शेर छोड़ने की यह हरकत एक इमाम बारगाह के प्रबंधक अली रजा ने की। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। यह घटना बीती नौ सितंबर की है जिसमें मजदूर घायल हुआ था। पुलिस के अनुसार, पीड़ित ने पहले शिकायत इसलिए नहीं करवाई क्योंकि, अली रजा ने उसे इलाज के पैसे देने को कहा था। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी उसे पैसे नहीं दिए। ऐसे में मजदूर ने परेशानी मे आकर पुलिस में शिकायत की।
