10 साल की बच्ची से छेड़छाड़ करने आरोपी को लोगों ने बल्ले से जमकर पीटा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यमुनानगर में 10 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने और फिर उसे अगवा करने की कोशिश करने का मामला सामने आया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यमुनानगर में 10 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने और फिर उसे अगवा करने की कोशिश करने का मामला सामने आया है | यहां छोटी लाइन स्तिथ जैन मंदिर गली का ये पूरा मामला बताया जा रहा है, जहां आरोपी ने पहले तो सुबह गली में खेल रही बच्ची के साथ छेड़छाड़ की और फिर आरोपी रात को बच्ची को अगवा करने के लिए फिर से मोहल्ले में दाखिल हो गया |

इस दौरान सीसीटीवी के जरिये आरोपी की पहचान कर मोहल्ले के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया | जिसके बाद लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई की, उसे चप्पलों और बल्ले से जमकर पीटा गया | जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अपनी गिरफ्त में ले लिया | नाबालिग से छेड़छाड़ की इस घटना के बाद इलाके में डर का माहौल पैदा हो गया है |

Watch Video

https://youtu.be/wmchSsV_LBs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *