Punjab-Haryana Weather: पंजाब-हरियाणा में भीषण गर्मी से लोग परेशान; पारा 40 के पार, जानें अपने शहर का हाल

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में गर्मी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, हालांकि राज्य में औसत अधिकतम तापमान में कल…

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में गर्मी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, हालांकि राज्य में औसत अधिकतम तापमान में कल की तुलना में 0.5 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है, लेकिन तापमान अभी भी सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है. बठिंडा में अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पंजाब में सबसे अधिक है. (Punjab haryana Weather Update)

पंजाब में मौसम लगातार बदल रहा है. (Punjab Haryana weather) पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है. रविवार को तापमान 40.8 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से काफी अधिक है.

मौसम वैज्ञानिकों ने भी किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है. वे मौसम पूरी तरह साफ होने तक अपनी फसल काट सकते हैं. इसके बाद पंजाब के उत्तरी इलाकों में तेज हवाओं और गरज के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है.

वहीं, हरियाणा (Haryana weather update) में कल से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. यह बदलाव 3 मई तक देखने को मिलेगा. इस दौरान बादलवाई, धूलभरी हवाएं व बारिश हो सकती है, जिस कारण तापमान में गिरावट आने के कारण गर्मी से राहत मिलेंगी.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *