GT Vs RR : वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 35 गेंदों पर तूफानी शतक बनाकर आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए है. वैभव की तूफानी पारी देखकर जहां प्रशंसक बेहद खुश हैं, वहीं क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर भी वैभव की बल्लेबाजी देखकर हैरान हैं.
सचिन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर वैभव की तारीफ की है. 14 साल की उम्र में वैभव ने सबसे शानदार गेंदबाजों के खिलाफ निडर और तूफानी बल्लेबाजी करके सचिन तेंदुलकर का दिल जीत लिया है.
सचिन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “वैभव का निडर दृष्टिकोण, बल्लेबाजी की गति, त्वरित लंबाई निर्णय और गेंद के पीछे ऊर्जा हस्तांतरण एक शानदार पारी का नुस्खा था।”
आपको बता दें कि क्रिस गेल ने आईपीएल में 30 गेंदों पर शतक लगाने का शानदार कारनामा किया था. यह किसी भारतीय द्वारा बनाया गया सबसे तेज शतक है, जिसने यूसुफ पठान के 37 गेंदों में शतक बनाने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. जीटी के खिलाफ 210 रनों का पीछा करते हुए सूर्यवंशी आक्रमण के लिए तैयार थे.उन्होंने अनुभवी इशांत शर्मा के ओवर में तीन छक्के, दो चौके और कुछ अतिरिक्त रनों की मदद से 28 रन बनाए. उन्होंने वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर दो छक्के और एक चौके की मदद से 50 रन का यह मुकाम हासिल किया.
आपको बता दें कि वैभव को उनकी विस्फोटक पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. राजस्थान रॉयल्स की टीम यह मैच 8 विकेट से जीतने में सफल रही. वैभव ने 38 गेंदों पर 101 रनों की पारी खेली जिसमें 7 चौके और 11 छक्के लगाकर इस युवा बल्लेबाज ने कमाल कर दिया. गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन बनाए, जिसे राजस्थान ने 15.5 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



