ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब सरकार ने पेंशन वेरिफिकेशन के नाम पर अमृतसर के तीस हजार लोगों की पेंशन काट दी है | लोग पूर्व स्वास्थ्य मंत्री प्रो. लक्ष्मीकांता चावला बुलाए पर सर्किट हाउस में मिले। प्रो. चावला ने सामाजिक सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को सर्किट हाउस में बुलाकर इन लोगों की पेंशन जारी करने की बात कही।
इस अवसर पर प्रो. चावला ने डिप्टी कमिश्नर कमलदीप सिंह संधा से भी बात की और कहा, कि इन लोगों को पेंशन के अधिकार से वंचित क्यों किया गया | पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रो. चावला ने कहा, कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने साल 2002 में भी पंजाब भर में पेंशन धारकों की पेंशन कटवाई थी |
अब फिर से कांग्रेस सरकार बनने के बाद लोगों को इस अधिकार से वंचित किया गया है। यह सरासर अन्याय है | ये लोग दो वक्त की रोटी बमुश्किल कमा पाते हैं | सबसे अहम बात यह है कि सामाजिक सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने इन लोगों के घर जाकर वैरिफिकेशन नहीं की | दफ्तरों में बैठ कर ही पेंशन काटते चले गए | उन्होंने सरकार से इन्हें पेंशन देने की अपील की |
30 हजार लोगों की पेंशन कटी
पेंशन वैरिफिकेशन नाम पर पर पेंशन कटी
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री प्रो. लक्ष्मीकांता चावला मिले पेंशनधारी
चावला ने दोबारा पेंशन जारी करने का दिलाया भरोसा
Watch Video
https://youtu.be/hVmRp0Dmafg
