ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पॉलीवुड और बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाले गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ की फिल्म सूरमा का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
बता दें कि इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ हॉकी के खिलाड़ी संदीप सिंह के किरदार को निभा रहे है। इस फिल्म में दिलजीत के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू भी है।
ये भी इस फिल्म में खिलाड़ी की ही भूमिका निभा रही है। फिलहाल इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसको देख कर सभी हैरान है और दर्शकों के द्वारा पसंद भी किया जा रहा है।

