PAYTM इस्तेमाल करने वालों के लिए है ये खबर, कहीं हो न जाए ठगी..

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: PAYTM वो एप है, जिसे कैश लेश के नाम पर लाखों नहीं करोड़ों लोग इस्तेमाल करते हैं। छोटी से बड़ी खरीदारी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: PAYTM वो एप है, जिसे कैश लेश के नाम पर लाखों नहीं करोड़ों लोग इस्तेमाल करते हैं। छोटी से बड़ी खरीदारी पेटीएम से हो रही है। इसी बीच कुछ ऑनलाइन अपराध भी पेटीएम के वाई सी के नाम पर हो रहे है। जो न सिर्फ अनपढ़ बल्कि पढ़े लिखे लोगों के साथ बड़े ही शातिर ढंग से ये ऑनलाइन फ्रॉड हो रहा है।

बता दें कि यमुनानगर की सरस्वती शूगर मिल से रिटायर्ड ए.जी.एम. दिलीप छतवाल के अलग-अलग कार्ड को हैक कर अज्ञात आरोपी ने 1 लाख 60 हजार रुपए खाते से निकाल लिए। दिलीप ने बताया कि उनके पास एक संदेश आया कि उनका के.वाई.सी. एक्सपायर हो गया है। इससे संबंधित काल आया। काल करने वाले ने खुद को एक फ्रैंचाइजी का कर्मचारी बताया।

paytym

छतवाल ने उससे कहा कि वह उस पर भरोसा नहीं कर सकता। अपनी आई.डी. भेजे। फोन करने वाले कर्मी ने तुरंत आई.डी. भेज दी। छतवाल को यकीन हो गया कि यह काल सही है। उन्होंने कालर से लोकेशन पूछी तो उसने नायडा बताई। उसके बाद फोन पर ही वह निर्देश देता रहा और बुजुर्ग उसका पालन करते रहे। धीरे-धीरे 3 कार्ड से उसके पेटीएम के माध्यम से 98 हजार रुपए निकाल लिए गए।

छतवाल के मुताबिक आरोपी का एक ही बात पर जोर था कि 1 रुपए में के.वाई.सी. को अपग्रेड कर देगा। वह अपने अलग-अलग कार्ड से 1-1 रुपया डैबिट करता रहा और उधर, वह उनके कार्ड को हैक करता रहा । ओर देखते देखते तीन कार्ड से कुल 1 लाख 60 हज़ार रुपये निकल गए । जैसे ही उन्हें पता चला कि व ठग्गी के शिकार हो गए है उन्होंने तीनो कार्ड ब्लॉक करवा दिए और इसकी सूचना पुलिस को दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *