ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज बिपिन रावत के CDS बनने के बाद आज केंद्र सरकार ने नए विभाग का गठन किया है, ये विभाग सैन्य मामलों की देखरेख करेगा। इस विभाग में नौसेना, सेना और वायु सेना से संबंधित कार्य किए जाएंगे।
बतादें इस विभाग की अगुवाई देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल यानी CDS बिपिन रावत करेंगे। फिलहाल आज बिपिन रावत आर्मी चीफ के पद से रिटायर हो चुके है और वह कल यानी 1 जनवरी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की कमान संभालेंगे।
