Patient assaulted at Jind Civil Hospital: डिप्टी स्पीकर-SP पहुंचे अस्पताल, 2 होमगार्ड सस्पेंड, पीड़ित से मिल मिड्ढा ने कार्रवाई का दिया भरोसा

जींद, 7 नवंबर जींद जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल में मरीज के साथ हुई मारपीट के मामले में डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा व SP…

जींद

जींद, 7 नवंबर

जींद जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल में मरीज के साथ हुई मारपीट के मामले में डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा व SP उपासना अस्पताल पहुंची। यहां डिप्टी स्पीकर व SP ने पीडि़त मरीज व उसके परिजनों से बातचीत की और कार्रवाई का आश्वासन दिया। SP उपासना ने इस मामले में मौके पर मौजूद रहे दोनों होमगार्ड को सस्पेंड कर दिया है। डिप्टी स्पीकर ने भी मामले में सख्त कार्रवाई की बात कही है।

क्या है पूरा मामला ?

नागरिक अस्पताल में वीरवार को रोहतक रोड स्थित भगवान नगर निवासी सन्नी अपनी पत्नी भावना के साथ इमरजेंसी वार्ड में उपचार के लिए आया था। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां मौजूद चिकित्सक ने उनकी कोई सुध नही ली। वह लगातार MLR कटवाने की बात कहते रहे, लेकिन कार्रवाई नही की गई। सन्नी के अनुसार यहां तीन घंटे तक उसे व उसकी पत्नी को उपचार नहीं मिला।

दवा मांगने पर गार्ड ने मरीज को पीटा

दर्द बढऩे पर उसने डाक्टर से दर्द की दवा देने को कहा लेकिन बार-बार मांग करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी दौरान सिक्योरिटी गार्ड ने डाक्टर के पास बार-बार जाने पर उसे धमकाया। उसने दवा देने या रेफर करने की बात कही तो गार्ड ने उस पर थप्पड़ व मुक्कों से हमला कर दिया। मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

अस्पताल की कार्यप्रणाली पर फिर उठे सवाल

नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उपचार के लिए आए व्यक्ति साथ सीटी स्कैन सेंटर के निजी गार्ड द्वारा मारपीट किए जाने के मामले को विधानसभा उपाध्यक्ष और जींद के BJP विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा ने बेहद शर्मनाक बताते हुए कहा कि इस घटना ने सिविल अस्पताल में डॉक्टर्स की कार्यप्रणाली को फिर गंभीर सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया है।

वहीं SP उपासना ने उन पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया, जो मारपीट की इस घटना के समय अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड में थे और मूकदर्शक बने मारपीट को देख रहे थे।

पीड़ित से मिले विधानसभा उपाध्यक्ष

इस घटना की जानकारी विधानसभा उपाध्यक्ष को चंडीगढ़ से जींद आते रास्ते में मिली थी। वह सीधे सिविल अस्पताल पहुंचे और सिविल सर्जन डा. सुमन कोहली को तलब किया। पीडि़त सन्नी व उसकी पत्नी भावना के साथ मारपीट के दोषी तथा इमरजेंसी वार्ड में तैनात चिकित्सक के खिलाफ  कार्रवाई करने को कहा।

अन्य खबरें जानें-

ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਮੰਡੀਆਂ ਵਿੱਚ ਝੋਨੇ ਦੀ ਆਮਦ ਤੇ ਖਰੀਦ ਰਿਕਾਰਡ 150 ਲੱਖ ਮੀਟ੍ਰਿਕ ਟਨ ਤੋਂ ਪਾਰ, ਲਿਫਟਿੰਗ 110 ਲੱਖ ਮੀਟ੍ਰਿਕ ਟਨ ਪਹੁੰਚੀ : ਲਾਲ ਚੰਦ ਕਟਾਰੂਚੱਕ

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *