पटियाला: DSP बलजिंदर संधू का पटियाला में हुआ अंतिम संस्कार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सोमवार को फरीदकोट में विद्यार्थियों के धरने के दौरान डी.एस.पी. बलजिंद्र सिंह संधू ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। जिनका…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सोमवार को फरीदकोट में विद्यार्थियों के धरने के दौरान डी.एस.पी. बलजिंद्र सिंह संधू ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। जिनका पटियाला में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया । इस दौरान पंजाब डीजीपी सुरेश अरोड़ा भी पहुंचे और उन्होंने श्रद्धांजलि दी । वहीं दूसरी और उनके गनमैन लाल सिंह फरीदकोट के कोटसुखिया में अंतिम संस्कार किया गया । गौरतलब है कि पंजाबी यूनिवर्सिटी के जैतों स्थित कैंपस में से कुछ दिन पूर्व पुलिस ने 2 छात्रों और एक छात्रा को बस स्टैंड से पकड़ा था। इसके बाद उन्हें थाने ले जाया गया, जहां उनके साथ मारपीट की गई।

इससे गुस्साए छात्रों ने मामले की शिकायत पुलिस उच्चाधिकारियों को दी थी और एस.एच.ओ. पर कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन एस.एच.ओ. पर कार्रवाई ना होते देख गुस्साए छात्रों ने विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर सोमवार को थाने के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान डी.एस.पी. बलजिंद्र संधू मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने उग्र हुए प्रदर्शनकारियों को कहा कि वह शांत हो जाएं । वरना वह अपने आप को गोली मार लेंगे। इतना कहते ही उन्होंने खुद को गोली मार ली । जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं इस दौरान एक अन्य पुलिसकर्मी को भी गोली लगी थी जिसे घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसने इलाज के दौरन दम तोड़ दिया। वहीं दोनों का आज अंतिम संस्कार हो गया ।

DSP बलजिंदर संधू का पटियाला में हुआ अंतिम संस्कार

राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

पंजाब डीजीपी सुरेश अरोड़ ने दी श्रद्धांजलि

पटियाला के आलाधिकारी भी रहे मौजूद

Watch Video

https://youtu.be/QljcXVyjpuk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *